NRI SANJH JALANDHAR (31 March)
नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) के नए डायरेक्टर जनरल (DG) आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत होंगे। वहीं नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के नए डीजी आईपीएस पियूष आनंद बनाए गए हैं। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के डीजी IPS राजीव कुमार शर्मा बनाए गए हैं। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले यह बड़े प्रशासनिक फेरबदल हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया है।
आईपीएस सदानंद वसंत उन पहले कुछ अधिकारियों में से थे जो 26 नवंबर, 2008 की रात को मुंबई में हुए हमले के दौरान डट कर मुकाबला कर रहे थे। उस दौरान उनकी बहादुरी और सूझबूझ से कई नागरिकों को बचाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को बाद में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
आईपीएस सदानंद वसंत ने कहा था– “26/11 हमला मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण घटना है, और यह जीवन भर मेरे साथ रहेगी। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार जो भी सर्वोत्तम था वह करने की कोशिश की थी।”


