NRI SANJH JALANDHAR (30 March)
लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।


