NRI SANJH JALANDHAR (29 March)
दिलजीत दोसांझ को पहली बार जनता में पहचान पंजाबी म्यूजिक की वजह से ही मिली थी, मगर धीरे-धीरे उनका एक्टिंग टैलेंट निकलकर इस तरह सामने आ रहा है कि कोई भी उनका फैन बन जाएगा नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर शुरू से ही फिल्म और मुसक लवर्स दोनों में बहुत एक्साइटमेंट थी।
फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया, जिसे देखते हुए आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। ‘लव आज कल’, ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में बना चुके इम्तियाज अली ने चमकीला डायरेक्ट की है। दिलजीत इस फिल्म में पंजाबी म्यूजिक के लेजेंड सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के रोल में हैं।

चमकीला के बारे में ये बात मशहूर है कि पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में सबसे ज्यादा उनके रिकॉर्ड्स बिके थे। उनके गाने जनता में बहुत ज्यादा पॉपुलर थे और वो अपने गानों के लिरिक्स भी खुद ही लिखते थे। चमकीला को लेकर लोगों की के राय ये भी थी कि उनके गाने अश्लील होते हैं। मार्च 1988 में चमकीला और उनके ग्रुप पर भरी दोपहर में हमला हुआ, जिसमें पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हुई थी।


