Wednesday, March 11, 2026

Google search engine
HomeCrimeगैंगस्टरों और पुलिस के बीच फायरिंग, चार गिरफ्तार

गैंगस्टरों और पुलिस के बीच फायरिंग, चार गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR(29 March)


जालंधर के आबाद पुरा में देर रात को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोग दहशत में आ गए। जब एक दम से भारी पुलिस बल मोहल्ले में पहुंचा। जैसे ही पुलिस मोहल्ले में आई तो पहले से ही एक घर में छिपे बैठे गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। घटना की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर चिंटू और उसके साथियों की सूचना उन्हें मिली थी।

सूचना पुख्ता हुई तो पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। आगे से गैंगस्टर चिंटू ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जब फायरिंग की तो एक गैंगस्टर को लगी। जिसे मामूली चोट आई। गैंगस्टर को गोली छूकर निकल गई थी। मौके से दो गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की। इस सारे घटना क्रम में पुलिस ने दो गैंगस्टरो को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि गैंगस्टर चिंटू पहले भी कई केसों मे नामजद है और पुलिस उसको लंबे समय से ढूंढ रही थी। गैंगस्टों के पास से अत्याधुनिक हथियार मिले हैं। बताया जा रहा है कि इनसे पूछताछ के बाद पुलिस कोई बढ़ा खुलासा भी करने जा रही है। दोपहर के समय सीपी की तरफ से प्रैस कांफ्रेस की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments