Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्स1 अप्रैल तक ED की हिरासत में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, ऑफिसर ने...

1 अप्रैल तक ED की हिरासत में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, ऑफिसर ने कहा–जांच में केजरीवाल सहयोग नहीं कर रहे

NRI SANJH JALANDHAR (28 March)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। यहां ईडी ने फिर केजरीवाल की सात दिन की हिरासत मांगी है। ईडी का कहना था कि केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका एक अन्य आरोपी से आमना-सामना करवाना है।

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा- मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। क्या मेरी गिरफ्तारी के लिए कोई पर्याप्त आधार है? किसी कोर्ट ने अब तक मुझे दोषी नहीं माना है, फिर मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है? मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है।

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी में भेजा था। आज उनकी कस्टडी समाप्त होने जा रही थी। इस पर ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेंन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया।

कोर्ट में केजरीवाल ने यह भी कहा, अच्छे माहौल में मुझसे पूछताछ हुई है। केस में मेरा नाम सिर्फ चार बार आया है। वहीं, ईडी ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ के दौरान केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं। हम चाहते हैं कि केजरीवाल का सामना दीपक चागेला (गोवा के AAP नेता) से कराया जाए। ईडी ने अरविंद केजरीवाल की सात दिन की रिमांड की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments