Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सइलेक्शन कमीशन का आदेश, डीसी विशेष सारंगल को हटाकर दूसरे जिले में...

इलेक्शन कमीशन का आदेश, डीसी विशेष सारंगल को हटाकर दूसरे जिले में लगाने के लिए कहा

NRI SANJH JALANDHAR (19 March)

भारत चुनाव आयोग ने 1 शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। फिलहाल शिकायत किस संबंध में की गई इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं है। इलेक्शन कमिशन की तरफ से सिर्फ आदेश किए गए हैं और एक पत्र जारी किया गया है जिसमें डीसी विशेष सारंगल को हटाने के आदेश दिए गए है।

पत्र में लिखा है कि डीसी विशेष सारंगल को उनके घर के पास ट्रांसफर न किया जाए बल्कि किसी अन्य जगह लगाया जाए। ये भी लिखा है कि उनकी पोस्टिंग लोक सभा क्षेत्र में न हो। चुनाव आयोग ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति के लिए 3 अधिकारियों का पैनल मांगा है।

अप्रैल 2024 में रिटायर्ड हो रहे रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरेंद्र भार्गवको भी हटाने के आदेश आए है। इसी के साथ इन पदों पर जल्द तैनाती करने के लिए भी कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments