Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाब29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच का फैसला, 14 मार्च को रामलीला...

29 फरवरी तक टला दिल्ली कूच का फैसला, 14 मार्च को रामलीला ग्राउंड में महा पंचायत

NRI SANJH JALANDHAR (23 February)

संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक दिल्ली कूच का फैसला टाल दिया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 29 फरवरी के बाद ही आगे की रणनीति के बारे में फैसला लिया जाएगा।

26 फरवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

आपको बता दें कि इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह ट्रैक्टर मार्च देश के हर राज्य में निकाला जाएगा। हम हाईवे और नेशनल हाईवे पर यह ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल होंगे।

14 मार्च को दिल्ली में करेंगे महापंचायत

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह 14 मार्च को महपंचायत करेंगे। यह महापंचायत दिल्ली के रामलीला मैदान में की जाएगी। जिसमें देश की कई किसान जत्थेबंदिया शामिल होंगी और किसानों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाएंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments