Wednesday, November 18, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रुबियो को क्या कहा ?

डोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रुबियो को क्या कहा ?

फिलीपींस के मनीला में एक भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो को लेकर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यू आर फायर्ड (तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है). ट्रंप ने मजाक में कहा कि अगर रुबियो उनके सहयोगी देशों के कॉल का जवाब देने में बहुत देर कर देंगे, तो वे उन्हें नौकरी से निकाल देंगेट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “मैं कहूंगा, ‘मार्को, तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है।

. अगर तुमने तेजी से जवाब नहीं दिया. मार्को का प्रदर्शन कैसा है? क्या मार्को बहुत अच्छा काम कर रहे हैं?” इसके बाद ट्रंप ने फिलीपींस और इस क्षेत्र के साथ अमेरिका के दशकों पुराने संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका अपने कई दोस्तों और साझेदारों की सफलता, संप्रभुता और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैकार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपींस के नेता फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और उनके बेटे सैंड्रो की कई बार तारीफ की

उन्होंने मार्कोस के बेटे को सुंदर युवा भी कहा. आसियान-अमेरिका शिखर सम्मेलन के बाद डिनर के दौरान आसियान नेताओं के सामने बोलते हुए ट्रंप ने मनीला लौटने पर शानदार स्वागत के लिए मार्कोस को धन्यवाद दिया और इस साल क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए देश की सराहना की.ट्रंप ने अपने भाषण में मार्कोस जूनियर से कहा, “मैं अपनी उम्र का जिक्र नहीं करना चाहता, लेकिन मैं आपके माता-पिता को बहुत अच्छी तरह जानता था और वे बहुत बेहतरीन इंसान थे।

मैं जेनेटिक्स में विश्वास रखता हूं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. आपके जेनेटिक्स बहुत अच्छे हैं, मैं यह कह सकता हूं.”मनीला में ट्रंप का स्वागत करते समय इलोकोस नॉर्ट के प्रतिनिधि ने उनसे बातचीत की. अमेरिकी नेता ने अमेरिका और इस क्षेत्रीय समूह के बीच गहरे होते आर्थिक संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया को दुनिया के सबसे जीवंत और उत्पादक क्षेत्रों में से एक बताया,

जिसमें अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने मनीला में शिखर सम्मेलन के दौरान थाईलैंड के साथ हुए व्यापार समझौते का भी जिक्र किया. अमेरिकी नेता ने यह भी दावा किया कि सुपरइंटेलिजेंस के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है. उन्होंने कहा कि यह इंटरनेट और औद्योगिक क्रांति से भी कहीं बड़ी चीज साबित होगी. ट्रंप ने आसियान नेताओं से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments