कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में घुस गए थे. इस मामले को लेकर राहुल और प्रियंका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. राहुल-प्रियंका पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप लगा है।
इन दोनों समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (6 अक्टूबर) की रात डिटेन किया था।दरअसल दिल्ली पुलिस को विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग की तरफ मार्च किया. वे निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाना चाहते थे,
लेकिन पुलिस ने रोक लिया।इस बीच राहुल और प्रियंका बाकी सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन में घुस गए. यहां वे 8 घंटे से ज्यादा बैठे रहे. इसके बाद पुलिस ने डिटेन किया. अब इसी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।गौरतलब है कि पुलिस ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आकाशवाणी भवन में प्रदर्शन को रातभर जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रदर्शनकारियों को परिसर छोड़ने के लिए कहा गया. पुलिस ने कहा कि इनकार करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा. बाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका और ‘इंडिया ब्लॉक’ के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था. हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।
राहुल ने कहा था कि वे चुनाव आयोग जाकर विरोध दर्ज करवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है. इस मामले पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि शाम 4 बजे तक 9किसी भी राजनीतिक दल या उसके प्रतिनिधि ने आयोग से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था।


