Wednesday, September 30, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ?

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ?

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार 28 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 4,133 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ कीमत 1.48 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. इस दौरान चांदी में भी बंपर गिरावट दर्ज की गई।

कल चांदी 9,297 रुपये टूटकर 2.23 लाख रुपये पर आ गई।आज 24 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,980 रुपये है।सितंबर में सोने की कीमतों में अब तक 8 हजार रुपये की बड़ी गिरावट आई है. वहीं, चांदी 14 हजार रुपये सस्ती हुई है. 31 अगस्त को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.56 लाख रुपये थी, जो आज 1.48 लाख रुपये है।

इसी तरह से अगस्त के मुकाबले 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये से गिरकर 2.23 लाख रुपये पर आ गई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा 3 साल में पहली बार ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की बढ़ोतरी की है, जिसके चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

.दरअसल, जब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाता है, तो निवेशकों को सरकारी बॉन्ड (US Treasury Bonds) और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं क्योंकि इनमें सोने के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है।

यही वजह है कि ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने से पैसा निकालकर इसमें लगाने लगते हैं. हालांकि, अमेरिका-ईरान में जारी जंग और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच हो सकता है कि निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से सोने का रूख करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments