Saturday, September 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनल30 सितंबर को जालंधर में होगी अमित शाह की रैली

30 सितंबर को जालंधर में होगी अमित शाह की रैली

भाजपा द्वारा पंजाब में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ जारी है। भाजपा द्वारा पंजाब में नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कुल 4 यात्राएँ निकाली जा रही हैं। 18 सितंबर से शुरू हुई इन यात्राओं की समाप्ति 30 सितंबर को जालंधर में होगी। यात्रा के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर में एक विशाल रैली करेंगे।

यह रैली लिली रिजॉर्ट्स होटल परागपुर जी.टी. रोड से सटे खेतों में होगी।इस संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा, श्री फतेहगढ़ साहिब के प्रधान सरदार अजाएब सिंह जखवाली ने अपने गृह गांव जखवाली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।

मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले 30 सितंबर, दिन बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर पहुंचने को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दीदार सिंह भट्टी की योग्य अगुवाई में श्री फतेहगढ़ साहिब से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जालंधर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस दौरे को लेकर पूरी तरह उत्साहित हैं और जालंधर में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments