Monday, September 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनल28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंक रहेंगे हड़ताल पर ?

28 से 30 सितंबर तक तीन दिन बैंक रहेंगे हड़ताल पर ?

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक सलाह जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

अगर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।हड़ताल से पहले, बैंक शाखाएं पहले ही दो दिनों के लिए बंद रहेंगी क्योंकि 26 सितंबर चौथा शनिवार है और 27 सितंबर रविवार है। इसके बाद, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल लगातार पांच दिनों के लिए नियमित शाखाओं के कामकाज में व्यवधान पैदा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments