संडे का दिन सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों के लिए अच्छा रहा और सभी की कमाई में तेजी देखी गई. लेकिन हनुमान अंश ने होश उड़ा देने वाला कलेक्शन किया।बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की ‘दायरा’, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ 18 सितंबर को रिलीज हुईं. इन नई फिल्मों के अलावा, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज़ हुई. फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, शनिवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई और ‘दायरा’ ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए।
थिएटर में छह हफ़्ते से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने 7वें शनिवार को जबरदस्त उछाल के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर हैरान कर दिया था बता दें कि इसके 44वें दिन का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था।


