Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है।कोर्ट ने राम रहीम की 21 दिन की पैरोल मंजूर कर ली है। अब वह फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आकर निकलकर सिरसा पहुंचेगा। इसी के साथ साल 2020 से अब तक गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार रिलीज किया जा रहा है।

खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वेला गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी पाते हुए कोर्ट ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में दो महिला अनुयायियों के रेप का दोषी पाया गया था। आज से तीन महीने पहले ही मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहली बार अक्तूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर आया था। इसके बाद पैरोल/फर्लो का यह सिलसिला जारी रहा। 17 दिन की पैरोल/फर्लो के साथ राम रहीम अब तक 450 दिन से ज्यादा बाहर आ चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments