Sunday, August 23, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकनाडा के एडमोंटन में नानकसर गुरुद्वारा साहिब में चाकू मारने की...

कनाडा के एडमोंटन में नानकसर गुरुद्वारा साहिब में चाकू मारने की घटना आई सामने

कनाडा के एडमोंटन में नानकसर गुरुद्वारा साहिब में सुबह की प्रार्थना के दौरान चाकू मारने की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एडमोंटन पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर नहीं है।पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 4:49 बजे हाईवे 15 के पास ट्रैफिक के बीच एक व्यक्ति के चलने की सूचना मिली।

कुछ समय बाद, सुबह करीब 5:05 बजे, नानकसर सिख गुरुद्वारा साहिब में चाकू से हमले की खबर मिली।एडमोंटन पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गुरुद्वारा साहिब में घुसा और प्रार्थना वाले इलाके में जाने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान मामला हिंसक हो गया और दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।पुलिस ने बताया कि घायल हुए दोनों लोगों की उम्र 75 और 51 साल है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चोटों को जानलेवा नहीं बताया गया है।

पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है और न ही हमले के मकसद के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी है। एडमोंटन पुलिस की हेट क्राइम यूनिट भी जांच में शामिल है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह घटना हेट क्राइम से जुड़ी थी। संदिग्ध के खिलाफ आरोप तय किए जाने बाकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments