Sunday, August 23, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलहार्डवेयर से हटकर AI आर्किटेक्चर पर फोकस करते हुए Apple Inc. Siri...

हार्डवेयर से हटकर AI आर्किटेक्चर पर फोकस करते हुए Apple Inc. Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हेडसेट से जुड़ी टीमों में करेगा छटनी ?

हार्डवेयर से हटकर AI आर्किटेक्चर पर फोकस करते हुए Apple Inc. Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हेडसेट से जुड़ी टीमों में छटनी करने जा रहा है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, Apple अपनी ‘इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस’ टीम के कर्मचारियों की भी छंटनी कर रही है।

यह टीम कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विभाग का हिस्सा है और डिवाइस पर कुछ AI फीचर्स के लिए जिम्मेदार हैइन बदलावों के तहत, कंपनी हेडसेट के लिए गेमिंग पर फोकस्ड ‘विजन प्रो’ टीम को काफी हद तक बंद कर रही है

डिवाइस के लिए इमर्सिव वीडियो कंटेंट बनाने वाली यूनिट का आकार भी कम कर रही है. कुल मिलाकर कंपनी ने 200 लोगों की छंटनी की है. इनमें से Vision Pro ऑर्गनाइजेशन से लगभग 100 पद और Siri और सॉफ्टवेयर टीमों से भी 100 पद खत्म कर दिए गए हैएप्पल वॉयस असिस्टेंट Siri को पूरी तरह से रीबिल्ड कर रहा है. पुराना Siri आर्किटेक्चर अब नया AI संभालने के लिए काबिल नहीं रहा है।

अब कंपनी को ऐसे कोडिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जिन्हें नई जनरेटिव एआई का काम आता हो इसलिए पुरानी टीम से 100 पद खत्म करने नई AI- सेंट्रिक भूमिकाएं बनाई जा रही हैंएप्पल ने अपने एक बयान में माना कि वह कुछ टीमों में बदलाव कर रहा है ताकि अपने बिजनेस को और बेहतर बनाया जा सके और यूजर्स को सबसे अच्छा अनुभव दिया जा सके. कंपनी ने कहा, “इस बदलाव के तहत हम नई भूमिकाएं (रोल्स) तो बनाएंगे ही, लेकिन इससे कुछ मौजूदा भूमिकाओं पर भी असर पड़ेगा।

हम इन टीम मेंबर्स के योगदान के लिए उनके आभारी हैं और इस बदलाव के दौरान उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें उन्हें एप्पल में दूसरी भूमिकाओं के लिए आवेदन करने के मौके देना भी शामिल है.”ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 लाख रुपये से अधिक की भारी कीमत और वजन के चलते विजन प्रो ग्राहकों को लुभाने में नाकाम रहा।

ऊपर से इसके लिए 3D इमर्सिव वीडियो के एक-एक एपिसोड्स को बनाने में लाखों डॉलर का खर्च आ रहा था. कम यूजर बेस के कारण कंपनी के लिए यह घाटे का सौदा हो रहा था इसलिए एप्पल ने अपनी इन-हाउस गेमिंग और वीडियो प्रोडक्शन टीम को भी छोटा कर दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments