कौमी इंसाफ मोर्चा ने जेल में बंद सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज, शुक्रवार को पंजाब बंद बुलाया है। यह हड़ताल सुबह 7 बजे से शुरू हुई जिसका असर देखने को मिल रहा है जो दोपहर 2 बजे तक करीब सात घंटे चलेगी। किसानों और सिख संगठनों समेत कई संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। बाजार, हाईवे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर पड रहा है।
कौमी इंसाफ मोर्चा (QIM) का कहना है कि कई कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है। इसे मानवाधिकार का मामला बताते हुए, मोर्चे ने केंद्र और पंजाब सरकार से ऐसे कैदियों की रिहाई की मांग की है।हड़ताल के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक पर असर दिख रहा है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों से सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसों और ट्रकों को सड़कों से दूर रखने को कहा गया था ।
हालांकि, एंबुलेंस और दूसरी ज़रूरी सेवाओं को चलने दिया जा रहा है। शादियों और अंतिम संस्कार जैसे ज़रूरी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को भी चलने दिया जाएगा।नेशनल इंसाफ मोर्चा ने व्यापारियों और दुकानदारों से अपनी मर्ज़ी से अपनी दुकानें बंद करने की अपील की जिसका साथ दिया जा रहा है।


