Friday, August 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी...

सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी…

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है. सोना और चांदी दोनों ने ही लोगों को सुबह- सुबह झटका दे दिया है. एकतरफ जहां 21 अगस्त को सोना 4,300 रुपए बढ़कर 1 लाख 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं दूसरी तरफ चांदी में 10,000 रुपए का उछाल आया हैकल, 20 अगस्त को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो आज 4,300 रुपए बढ़कर 1,62,000 रुपए पर आ गया है. पिछले 3 महीनों में सोना आज सबसे ज्यादा महंगा है।

. इसके पहले 26 मई को 24 कैरेट सोना लगभग इतना ही महंगा हुआ था और 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थाअमेरिकी डॉलर और बांड प्रतिफल में भारी गिरावट के कारण आज सोना दो महीने से अधिक समय के अपने उच्चतम स्तर के आसपास है।

सोने की कीमत 66.31 डॉलर की गिरावट के साथ 4,456.72 डॉलर प्रति औंस हो गई और चांदी की कीमत लगभग दो प्रतिशत टूटकर 65.82 डॉलर प्रति औंस हो गई।बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे हाजिर सोना की कीमत गिरकर 4,450 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments