शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई. निफ्टी 24000 से नीचे खिसकते हुए 24340 के लेवल पर पहुंच गया है. वहीं, सेंसेक्स में 179 अंकों का उछाल आया है और अब यह 77786 के स्तर पर आ गया है. सेंसेक्स का आज वीकली ऑप्शंस एक्सपायरी का दिन होने के नाते इसमें भारी उतार-चढ़ाव का रहना स्वाभाविक है।
यह 82500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने की कोशिश कर रहा है।भारतीय शेयर बाजार की ओपेनिंग आज मिले-जुले रुख के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 145 अंक ऊपर 78111 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी महज 4 अंक चढ़कर 24431 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
आज भारतीय शेयर बाजार दबाव में है. इसके दो बड़े कारण हैं. पहला कारण यह है कि कल शाम जुलाई के लिए खुदरा महंगाई के आंकड़े सामने आए, जो बढ़कर 4.45% पर पहुंच गई है. इससे महंगाई का दबाव बना हुआ है
ऊपर से जैसा कि पहले ही बताया गया है कि आज शेयर बाजार में साप्ताहिक ऑप्शंस की एक्सपायरी का दिन है. इस दौरान बड़े निवेशक अपनी पोजीशन को री-एडजस्ट करते हैं. इस वजह से बिना किसी बड़ी हलचल के भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।


