Thursday, October 15, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के छात्रों से क्या की बात...

पीएम नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के छात्रों से क्या की बात !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 3,000 से अधिक छात्रों को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश देते हुए कहा कि IIT की परीक्षा में सिलेबस तय होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होता है

उन्होंने कहा कि जिंदगी में न कोई तय कोर्स होता है और न प्रश्न पत्र. कई बार कोई यह भी नहीं बताता कि असली सवाल क्या है, उसे भी खुद पहचानना पड़ता है।पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि उनके मन में इस समय कई तरह के विचार चल रहे होंगे. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.” उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में अपने आने वाले कल की तस्वीर होती है।

प्रधानमंत्री ने छात्रों की ओर से IIT दिल्ली में पहले दिन से लेकर दीक्षांत समारोह तक की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि ओरिएंटेशन से कनवोकेशन तक का सफर पूरा करने का आज उन्हें भरपूर संतोष होगा।पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन, दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है. उन्होंने कहा कि IIT में परीक्षा के लिए सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी में परिस्थितियां पहले से तय नहीं होती

उन्होंने कहा, “IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है. जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है. वहां न कोई तय कोर्स होता है, न कोई प्रश्न पत्र होता है. कई बार तो ये भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था. वो सवाल भी आपको खुद पहचानना पड़ता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छात्रों के जीवन की एक नई यात्रा शुरू हो रही है

उन्होंने कहा कि छात्र केवल डिग्री लेकर IIT दिल्ली से नहीं निकल रहे हैं, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने सभी छात्रों को उनकी नई यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि हर छात्र के मन में आने वाले कल की अपनी अलग तस्वीर होगी. हर किसी का रास्ता अलग होगा और हर किसी का सपना भी अलग होगा।

. इसके बावजूद आज के दिन का एक खास एहसास सभी के मन में समान होगा।IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं. इनमें 587 पीएचडी स्कॉलर्स भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित अकादमिक सम्मान भी प्रदान किए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments