मॉनसूनी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।
बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके चलते अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है और 8 अगस्त को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक अगले कुछ घंटों में यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ।असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है,
जबकि 13 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया कि नवीनतम मौत चराइदेव जिले के महमोरा राजस्व सर्कल से हुई है. शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप (एम), लखीमपुर, उदलगुरी, जोरहाट और चराइदेव बाढ़ के पानी से प्रभावित रहे, जिससे 464 गांव प्रभावित हुए हैं.


