Thursday, August 6, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटचंडीगढ़ ज़िला कोर्ट ने 'बीइंग ह्यूमन' ज्वेलरी शोरूम मामले में निकाला नोटिस

चंडीगढ़ ज़िला कोर्ट ने ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वेलरी शोरूम मामले में निकाला नोटिस

चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित फ्रॉड केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और ‘स्टाइल एंड क्वांटिटेटिव ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर्स समेत दूसरे नामजद लोगों को 5 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर दिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी कर अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब दाखिल करने को कहा है।

यह केस मनीमाजरा के बिजनेसमैन अरुण गोयल की कंप्लेंट पर दर्ज किया गया है। कंप्लेंट करने वाले का आरोप है कि मनीमाजरा के NAC एरिया में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वेलरी का शोरूम खोलने के दौरान उनसे करोड़ों रुपये की ठगी हुई। उन्होंने कहा कि शोरूम तैयार करने में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और उन्होंने कंपनी की सभी शर्तें पूरी की थीं।

गोयल के मुताबिक, कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें झूठा भरोसा देकर शोरूम खुलवाया था, लेकिन शुरू होने के बाद कोई कोऑपरेशन नहीं किया गया। आरोप है कि जिस स्टोर से ज्वेलरी सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद है, जिससे नया स्टॉक न मिलने से उनका बिजनेस पूरी तरह प्रभावित हुआ और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments