Tuesday, August 4, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने सीएम के घर की ओर मार्च वापिस...

PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने सीएम के घर की ओर मार्च वापिस लिया

पंजाब में सरकारी बस हड़ताल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर की ओर मार्च वापस ले लिया है। पंजाब सरकार से अपनी मांगों को लेकर लिखित भरोसा मिलने के बाद यूनियन ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि PRTC कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने 3 से 5 अगस्त तक बस हड़ताल पर जाने और मुख्यमंत्री मान के घर की ओर मार्च करने का ऐलान किया था,

जिसके तहत पंजाब सरकार ने तीन दिन की हड़ताल के दूसरे दिन यूनियन को दूसरी बार बुलाया था। इससे पहले, हड़ताल के पहले दिन मीटिंग भी हुई थी, जो नाकाम रही थी।मंगलवार को सरकार ने मांगों को सुलझाने के लिए कर्मचारी यूनियन के साथ दूसरी मीटिंग की थी, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मानने के बारे में लिखित बयान मांगा था

लेकिन सरकार की ओर से लिखित भरोसा न मिलने पर यह मीटिंग फिर से बेनतीजा रही। यूनियन विरोध में मुख्यमंत्री के घर तक मार्च करने की योजना बना रही थी, लेकिन सरकार ने कुछ मिनट बाद ही यूनियन को लिखित समझौता सौंप दिया और हड़ताल खत्म करने को कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments