पंजाब में ISI से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज एक बार फिर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI सपोर्टेड दो क्रॉस-बॉर्डर टेररिस्ट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान इन आरोपियों के पास से 3 गैर-कानूनी पिस्टल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने X पर शेयर की।
DGP ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे, जो लोकल युवाओं को टेररिस्ट एक्टिविटी करने, सिक्योरिटी एजेंसियों पर नज़र रखने, गैर-कानूनी हथियार हासिल करने और पब्लिक पीस को डिस्टर्ब करने के लिए भड़काने की कोशिश कर रहे थे। जांच में रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाने का भी पता चला है, जिसकी फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ शेयर की गई थी।


