पंजाब में MC चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। चुनाव के नतीजे 29 मई को आएंगे। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा और शायराना अंदाज में तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने राजा वडिंग पर उनके बदलते स्टाइल और कैंपेनिंग के तरीकों को लेकर निशाना साधा है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खास अंदाज में विरोधियों पर तीखा जुबानी हमला किया..
देखिए उन्होंने क्या लिखा

मुख्यमंत्री ने इन लाइनों के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि जो नेता पहले बड़ी और महंगी गाड़ियों में घूमते थे, वे अब चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए सड़कों पर कैंपेन करने के लिए आने को मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता साफ देख रही है कि ये नेता पॉलिटिकल पावर और पोजीशन पाने के लिए किस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान अलग-अलग नेताओं के जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को लुभाने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर अब मुख्यमंत्री ने कांग्रेस लीडरशिप को घेरा है।


