पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे घोषितपंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।सेक्रेटरी पद के लिए एडवोकेट परमप्रीत सिंह बाजवा ने जीत हासिल की।
प्रेजिडेंट पद के लिए एडवोकेट रोहित सूद ने अपने विरोधियों को हराते हुए जीत अपने नाम की।इसी तरह वाइस प्रेजिडेंट पद पर एडवोकेट आशीष बिश्नोई ने जीत दर्ज करवाई।चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन के सदस्य विजयी उम्मीदवारों को बधाई दे रहे हैं।


