केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकते है। ऑनलाइन के साथ-साथ, छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना परिणाम जान सकते है।इस साल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
इनमें से लगभग 16.8 लाख छात्र परीक्षा में बैठे। रिजल्ट में करीब 15 लाख छात्र सफल घोषित किए गए। इतनी बड़ी संख्या अपने आप में बताती है कि बोर्ड परीक्षा देश के सबसे बड़े शैक्षणिक आयोजनों में से एक है।इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 88.39% था। यानी इस साल करीब 3.19% की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञ मानते है कि पेपर का स्तर, सख्त जांच और नई डिजिटल प्रक्रिया इस बदलाव के कारण हो सकते है।
हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों का पास होना यह भी दिखाता है कि मेहनत रंग लाई है।हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13%. यानी बेटियां करीब 6.73% आगे रही। यह अंतर केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि बदलते समाज की तस्वीर है, जहां बेटियां शिक्षा में लगातार आगे बढ़ रही है। इस साल रिजल्ट प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत रही कॉपियों की जांच का नया तरीका. बोर्ड ने On-Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया।


