Friday, May 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलशेयर बाजार लाल निशान पर खुला,अमेरिका और ईरान तनाव का असर

शेयर बाजार लाल निशान पर खुला,अमेरिका और ईरान तनाव का असर

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 212 अंकों की गिरावट के साथ 77631 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 93 अंकों के नुकसान के साथ 24233 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर गोलीबारी होने और तनाव बढ़ने से निवेशक सकते में आ गए, जिसका बाजार पर असर देखने को मिला।दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका से ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया, जो तेल के आयात पर निर्भर भारतीय इकोनॉमी के लिए बुरी खबर है।ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर आज दलाल स्ट्रीट पर भी देखा जा रहा है।

आज 8 मई की सुबह एशियाई बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव देखा गया।अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में हुई गोलीबारी की खबरों ने फिर से निवेशकों को परेशानी में डाल दिया है। इसके चलते आज दक्षिण कोरिया का Kospi 1.88 परसेंट गिर गया। हालांकि, स्मॉल-कैप Kosdaq 0.56 परसेंट ऊपर चढ़ने में सफल रहाm जापान का Nikkei 225 गुरुवार को रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद कुछ मुनाफा-वसूली के चलते 0.62 परसेंट नीचे फिसल गया। हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स फ्यूचर्स 26285 पर था, जो पिछले बंद स्तर 26626.28 से कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments