Friday, May 8, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलट्रंप का दावा, अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में...

ट्रंप का दावा, अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हुआ हमला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के तीन युद्धपोत हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमले की चपेट में आए, हालांकि इन जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रंप ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना के तीन अत्याधुनिक डेस्ट्रॉयर हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजर गए। उन्होंने लिखा कि इन जहाजों पर हमला किया गया, लेकिन अमेरिकी युद्धपोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ, जबकि ईरानी हमलावरों को भारी क्षति पहुंचाई गई।

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान जल्द समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता है, तो अमेरिका भविष्य में और ज्यादा कठोर और हिंसक कार्रवाई करेगा।उन्होंने कहा कि अमेरिका अब भी समझौते के लिए तैयार है, लेकिन ईरान को तेजी से फैसला लेना होगा। अमेरिकी सेना ने बताया कि ईरानी हमलों के जवाब में उसके सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई।अमेरिका का कहना है कि उसके युद्धपोतों पर हमला होने के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments