Wednesday, May 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर विस्फोट के बाद अमृतसर में आर्मी...

जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर विस्फोट के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के पास धमाका

पंजाब में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।पहले जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ और कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाके की खबर सामने आई।

पहली घटना जालंधर में रात करीब 8:15 बजे हुई. यहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ.।विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

जालंधर की घटना के कुछ ही घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाका हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।इतना ही नहीं, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कैंपस की दीवारें तक हिल गई।

दोनों घटनाओं के बाद सेना और पंजाब पुलिस तुरंत सक्रिय हो गईं. फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है.अधिकारियों के अनुसार दोनों ही घटनाओं में फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि धमाकों की प्रकृति और इनके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, “लगभग 8 बजे हमारी गश्ती टीम यहां मौजूद थी। गेट के पास एक स्कूटी खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई. हम बीएसएफ से जानकारी जुटा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी यहां काम करने वाले एक शख्स की है और जब वह यहां आया तो उसमें आग लग गई. हम इस घटना की हर पहलू से जांच करना चाहते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments