1 मई, शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज़ हुई ‘राजा शिवाजी’ फिल्म अपना जलवा दिखा रही। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे देखन के लिए लोग भी थिएटर में उमड़ पड़े.।
इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ ने शानदार ओपनिंग की है।इस फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलू दिखाए गए हैं जिसकी वजह से ये एक इमोशनल और पावरफुल फिल्म बन गई है। बता दें कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई। वहीं इसका दो बड़ी फिल्मों जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ और ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ से क्लैश भी हुआ।
हालांकि ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और पहले दिन ज्यादा संख्या में दर्शक खींचने में कामयाब रही।खासतौर पर मराठी वर्जन में इसने अच्छा बिजनेस किया है. इसी के साथ इसने अपने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में खाता खोला है।फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसमें मराठी वर्जन में फिल्म ने 8 करोड़ और हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ कमाए है।


