मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है. मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाकेबंदी के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाने का ऐलान किया था। पहली बार दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी तो जंग थमने की आहट से सोने-चांदी के रेट में तेजी देखी गई।
लेकिन अब दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगने के बाद सोने का रेट फिर से नीचे आने लगा है. इंटरनेशनल मार्केट में 23 अप्रैल को सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है. सोना 6.54 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 4,732 डॉलर पर देखा गया।चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है।
एमसीएक्स (MCX) पर भी बुधवार रात को सोने-चांदी दोनों के दाम ही गिरावट के साथ बंद हुए थे। सोना 1168 रुपये की गिरावट के साथ 150000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में भी गिरावट देखी गई और यह 2.4 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी रेट के अनुसार बुधवार को सोना और चांदी दोनों ही टूटकर बंद हुए।
24 कैरेट वाला सोना गिरकर 152116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 248682 रुपये प्रति किलो पर देखी गई. IBJA की वेबसाइट पर दिन में दो बार रेट जारी किया जाता है. बुधवार शाम 5.30 बजे बंद हुए रेट के अनुसार IBJA पर 23 कैरेट वाला सोना गिरकर 151507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 22 कैरेट वाले सोने का रेट 139338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।


