खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह का NSA 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। इससे पहले पंजाब पुलिस की टीम असम रवाना हो गई है। फिलहाल अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेंगे। NSA खत्म होने के बाद अमृतपाल सिंह को अजनाला केस में गिरफ्तार किया जाएगा जिसके लिए पंजाब पुलिस की एक टीम असम डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई है।
पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ 12 केस चल रहे है। पंजाब सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें अमृतपाल सिंह को असम जेल में ही रखे जाने को कहा गया था, हाईकोर्ट ने इस पर सहमति जताई थी।


