राष्ट्रपति ट्रंप ने संघर्ष विराम को 24 घंटे के लिए बढ़ाकर बुधवार शाम तक कर दिया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समझौता नहीं हुआ तो बमबारी फिर शुरू हो सकती है।ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए राजनयिक कोशिशें तेज हो गई है। ईरान पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए तैयार हो गया है, तो अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां पहुंचेगे।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब मौजूदा संघर्ष विराम की समयसीमा खत्म होने वाली थी।इस महत्वपूर्ण यात्रा में उपराष्ट्रपति वेंस के साथ डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और राष्ट्रपति के दामाद जेरेड कुशनर (Jared Kushner) भी शामिल होंगे।
हालांकि, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच अभी भी “गहरा ऐतिहासिक अविश्वास” बना हुआ है।ईरान ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ की अमेरिकी नाकाबंदी खत्म करने की मांग की है।वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वे ईरानी नेताओं से खुद मिलने के लिए तैयार है।ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम को और आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है और इसके तुरंत बाद बमबारी फिर से शुरू हो सकती है. हालांकि, उसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा, “मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है. हमारे पास पर्याप्त समय है और मैं किसी दबाव में आकर खराब समझौता नहीं करूंगा.”


