पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. अमरपाल सिंह ने आज शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल, 10,422 स्कूलों से कुल 2,62,966 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,53,789 छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया।इस तरह, कुल पास प्रतिशत 96.51 प्रतिशत दर्ज किया गया।
नतीजों के अनुसार, तमन्ना (पिता नरेंद्र कुमार / माता सुनीता), सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो (फरीदकोट) ने 600 में से पूरे 600 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। जपनेत कौर (पिता कुलदीप सिंह / माता जगदीप कौर), सरकारी मिडिल स्कूल, अरकवास (संगरूर) ने 598 अंकों (99.67%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह, जसदीप कौर (पिता हरप्रीत सिंह / माता कुलविंदर कौर), संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) ने भी 598 अंक (99.67%) हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। बोर्ड के नियमों के अनुसार, जहाँ अंक बराबर होते हैं, वहाँ कम उम्र वाले छात्र को मेरिट में उच्च रैंक दी जाती है।चेयरमैन डा. अमरपाल सिंह ने कहा कि इस बार परीक्षाएं पहले की तुलना में अधिक सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित की गईं।
भविष्य में परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता में सुधार करने और कोर्स में आवश्यक बदलाव करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।छात्र अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और IndiaResults पर देख सकते है। जिन छात्रों को इस बार अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जा सका, उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन अलग से भरने होंगे और इस संबंध में जानकारी स्कूल लॉगिन और समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।


