अमेरिका और ईरान के जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है,हालांकि लेबनान पर इजरायल के हमले जारी है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री ने साफ किया है कि लेबनान पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे हमले जारी रहे तो वह सीजफायर को रद्द कर देगा।
इससे पहले ईरान को दिए गए डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है।
आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 39वां दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं।
वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.


