Tuesday, April 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडा. नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई अपनी नई पार्टी

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई अपनी नई पार्टी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहा है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से हटाए जाने के बाद नवजोत सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए पंजाब में सियासी बयार तेज कर दी है।सोमवार, 6 अप्रैल की देर रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट करते हुए डा. नवजोत सिद्धू ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने अपनी पार्टी का नाम रखा है-भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी. नवजोत सिद्धू ने पोस्ट में लिखा है कि वह लंबे समय से इंतजार कर रही थी कि अपनी पार्टी का ऐलान कर सकें।उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम कर रही है और अपना जीवन अपने देश के लिए समर्पित करना चाहती है, इसलिए इस पार्टी का ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments