अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है।आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 39वां दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं।
वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया।अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए है।
जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने के लिए ईरान को अल्टीमेटम दे रहे हैं. ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को सोमवार तक की मोहलत दी।हालांकि, ईरान फिर से वही बात दोहराई कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है।ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए कि यदि उन्होंने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।
IRGC नौसेना का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में कभी वापस नहीं लौटेगा. एक बयान जारी कर इस रणनीतिक जलमार्ग पर ईरान ने अपने रुख को दोहराया है। आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए.’।


