Tuesday, April 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में कैबिनेट मंत्री ने नए निर्माण कार्य की शुरुआत की

जालंधर में कैबिनेट मंत्री ने नए निर्माण कार्य की शुरुआत की

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा जालंधर शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए आज गुलाब देवी रोड पर नहर पर 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2 नई पुलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई । इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे।

इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन पुलियों के बनने से इलाके के लोगों की प्रमुख मांग पूरी होगी और यहां आने-जाने वाले लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी।श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाकर सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास परियोजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा क्योंकि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने सूबा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करते हुए सर्वपक्षीय विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।इस मौके पर मेयर विनीत धीर ने संबोधन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की नई छवि बदलने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है और आने वाले दिनों में शहर की नुहार को और संवारने तथा लोगों को सुविधाएं देने के लिए और विकास कार्य करवाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments