Sunday, April 5, 2026

Google search engine
Homeनेशनल'आप' ने राघव चड्ढा की वीडियो पर दिया ज़वाब

‘आप’ ने राघव चड्ढा की वीडियो पर दिया ज़वाब

आप के राघव चड्ढा के वीडियो के बाद अब दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा से कहा, “भाई, मैंने तुम्हारा वीडियो देखा। हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही है। हम सबने सिर्फ एक ही सबक सीखा है—जो डर गया, वो मर गया। हम तो आम लोगों के मुद्दे उठाने वाले थे—सरकार की आंखों में आंखें डालकर।

”उन्होंने आगे कहा, “पिछले कुछ दिनों से हमने देखा है कि जब भी सरकार के खिलाफ गंभीर मुद्दे उठाए जाते है—जब भी कोई प्रशासन पर सवाल उठाता है या लोगों की वकालत करता है—सरकार एक तानाशाह की तरह काम करती है और उस व्यक्ति की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदी लगा देती है।”उन्होंने यह भी कहा, “काफी समय से मैंने देखा है कि आप सदन में एक भी ऐसा मुद्दा नहीं उठाए जिसमें आपने प्रधानमंत्री या भाजपा सरकार पर सवाल उठाया हो।

अगर कोई ऐसे डर से काम करता है तो राजनीति कैसे चल सकती है? हमें पंजाब से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है—वो राज्य जहां से आप चुने गए थे। फिर भी आप उन मुद्दों को उठाने से हिचकिचाते है। हाल ही में गुजरात में 160 पार्टी वर्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी; कई को गिरफ्तार भी किया गया था, फिर भी आप चुप रहे।”गुरुवार को ‘आप’ ने चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया।

उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया। पार्टी ने औपचारिक रूप से यह जानकारी राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र के माध्यम से दी। पत्र में अनुरोध किया गया था कि चड्ढा को सदन में पार्टी की ओर से बोलने के लिए समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया।राघव चड्ढा 2022 से पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं; उनका कार्यकाल 2028 तक है।

हालांकि, राघव चड्ढा ने काफी समय से पार्टी से खुद को दूर कर लिया था और ‘आप’ के बारे में कोई भी बयान देने से परहेज किया था। दरअसल, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कैद के दौरान वे यूके में थे। शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को जमानत मिलने पर भी उन्होंने एक भी शब्द नहीं बोला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments