बठिंडा देहाती के कांग्रेस के सीनियर नेता खुशबाज सिंह जटाणा की बीती शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसकी परिवार ने जांच की मांग की है।बता दें कि खुशबाज सिंह जटाणा अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। इस दौरान सोनीपत रोड पर उनकी डिफेंडर कार का टायर पंचर हो गया।
जटाणा अपने ड्राइवर और गनमैन के साथ कार का टायर ठीक करवा रहे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।खुशबाज जटाणा के गनमैन, हेड कांस्टेबल करनदीप को गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए निदान अस्पताल, सोनीपत रेफर कर दिया गया है।
दोनों मृतकों की लाशें सरकारी अस्पताल, सोनीपत के मुर्दाघर में रखी गई है।खुशबाज सिंह जटाणा और उनके ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई है। इस हादसे में उनका गनमैन भी घायल हो गया है और पंचर लगवाने वाला कारीगर भी फिलहाल सदमे में है। जटाणा का परिवार इस हादसे के बाद टूट चुका है।
उनके हलके के इलाके के तमाम लोग परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में उन्हें हौसला देने पहुंच रहे हैं।काबिले गौर है कि खुशबाज सिंह जटाणा दो बार कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं और यूथ के सीनियर नेता भी रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को भी इस नौजवान नेता के चले जाने से बड़ा नुकसान हुआ है। आज 3 बजे के करीब खुशबाज जटाणा का अंतिम संस्कार बठिंडा के दाना मंडी के श्मशानघाट में है। परिवार के सदस्यों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


