Tuesday, April 7, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलखुफिया रिपोर्ट ने अमेरिका और इज़राइल के दावों पर सवाल खड़े किए...

खुफिया रिपोर्ट ने अमेरिका और इज़राइल के दावों पर सवाल खड़े किए ?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खुफिया रिपोर्ट ने अमेरिका और इज़राइल के दावों पर सवाल खड़े कर दिए है।अमेरिकी खुफिया सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच हफ्तों से लगातार हमलों के बावजूद ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

CNN को मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान की करीब आधी मिसाइल लॉन्चिंग क्षमता और हजारों ड्रोन अब भी सक्रिय हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बने हुए है। रिपोर्ट यह भी दिखाती है कि अमेरिकी प्रशासन की बयानबाजी और जमीनी हकीकत में काफी अंतर है।सूत्रों के मुताबिक, ईरान के करीब आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी सुरक्षित है। इसके साथ ही, लगभग 50% ड्रोन अब भी उनके पास मौजूद है।

हालांकि अमेरिकी और इज़राइली हमलों ने ईरान की सैन्य ताकत को कुछ हद तक कमजोर जरूर किया है, लेकिन कई मिसाइल, लॉन्चर और तटीय क्रूज मिसाइलें अब भी बरकरार है। ये मिसाइलें खासकर स्ट्रेट ऑफ होरमज में जहाजों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है।बताया जा रहा है कि अमेरिका अब तक 12,300 से ज्यादा टारगेट पर हमले कर चुका है और कई बड़े ईरानी नेताओं को मार गिराने का दावा किया गया है।

पेंटागन के मुताबिक, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले लगभग 90% तक घट गए है।पेंटागन के अनुसार, ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले काफी कम हो गए हैं और अमेरिकी सेना को एयर डॉमिनेंस हासिल है। लेकिन खुफिया सूत्रों का कहना है कि ईरान अभी भी अपने मिसाइल और ड्रोन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हमला करने की क्षमता रखता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह सुरक्षित करना अभी भी चुनौतीपूर्ण है और ईरान की कोस्टल मिसाइलें और भूमिगत लॉन्च सिस्टम अमेरिकी सेना के लिए बड़ा खतरा बने हुए है।रिपोर्ट से साफ है कि अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत अभी भी खतरा बनी हुई है। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और इसे पूरी तरह नष्ट करना फिलहाल आसान नहीं है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments