Friday, April 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल क़त्ल मामला, आखिरी वीडियो आया सामने

कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल क़त्ल मामला, आखिरी वीडियो आया सामने

कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल का कत्ल से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें वह घर से एक लाल बैग लेकर कार में बैठी दिख रही हैं। नैंसी की बहन अलीशा ग्रेवाल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अलीशा ने लिखा, “बहन, मैं तुम्हें हर दिन मिस करती हूं।”

इसके साथ ही अलीशा ने कहा कि यह नैंसी का आखिरी वीडियो है। गौरतलब है कि नैंसी की 4 मार्च को कनाडा के लासेल इलाके में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। कनाडाई पुलिस के मुताबिक, हमलावर रात करीब 9 बजे घर में घुसे थे। उस समय नैंसी अपने एक बुजुर्ग मरीज को देखने गई थीं।

जब हमला हुआ तो वह जंगल की तरफ भागी। जहां दो हमलावरों ने उनके पेट में कई बार चाकू घोंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नैंसी को हॉस्पिटल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने नैंसी को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments