मंगलवार शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में BJP मुख्यालय के बाहर एक ज़ोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आस-पास के लोगों में घबराहट फैल गई।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका शाम करीब 5 बजे BJP दफ़्तर के बाहर खड़े एक स्कूटर पर हुआ।
इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और BJP दफ़्तर के अंदर भी कोई नुकसान नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। -पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।-डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।-फोरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं।-आस-पास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें धमाके की ज़िम्मेदारी ली गई है और सुखजिंदर सिंह बब्बर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस इस दावे की सच्चाई की जांच कर रही है और अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था।
GHD2P हैंड ग्रेनेड मुख्य रूप से पाकिस्तान में बनाया जाता है। एक बार फटने पर, यह लगभग 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद जानलेवा साबित होता है। इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक दूर जा सकते हैं, जिससे गंभीर चोटें लग सकती हैं।


