Friday, April 3, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलक्या ट्रंप की धमकी से डरेगा ईरान ?

क्या ट्रंप की धमकी से डरेगा ईरान ?

ईरान ने गुरुवार को इजरायल की तरफ मिसाइलें दागी। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए दिए गए चेतावनी भरे संदेश के तुरंत बाद हुआ। ट्रंप ने ईरान को आग लगाना बंद करने और समझौता करने के लिए अल्टीमेटम दिया था।

इजरायल की सेना ने बताया कि ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देने के लिए उनकी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय है। सेना ने कहा कि हमने ईरान से इजरायल की सीमा की तरफ दागी गई मिसाइलों की पहचान की है और यह तीसरी बार था जब तीन घंटे से भी कम समय में मिसाइल दागी गई।रक्षा प्रणाली हमले को रोकने के लिए काम कर रही है।

फ्रांस प्रेस एजेंसी ने बताया कि उत्तर इजरायल में एयर रेड सायरन बज गए, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है।अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि ईरान अगले दो से तीन हफ्तों में बहुत कड़ी कार्रवाई झेलेगा और उसे स्टोन एज” यानी पत्थर युग में ले जाया जाएगा।

ट्रंप ने कहा, “अब तक हमने जो भी तैयारी की है, वह पूरी होने के रास्ते पर है। बहुत जल्द हम ईरान पर बेहद कड़ी कार्रवाई करेंगे। अगले दो-तीन हफ्तों में हम उन्हें उनके असली स्थान यानी स्टोन एज में वापस भेज देंगे। हमारे लक्ष्य में बदलाव नहीं है, लेकिन उनके प्रमुख नेता की मृत्यु के बाद राजनैतिक बदलाव हुआ है हमने कभी कहा नहीं कि हमें शासन बदलना है, लेकिन बदलाव हो गया.”

ट्रंप ने आगे चेतावनी दी कि “यदि इस अवधि में कोई समझौता नहीं होता है तो हम उनके सभी विद्युत उत्पादन केंद्रों पर एक साथ बहुत कड़ी कार्रवाई करेंगे.” अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध 28 फरवरी से शुरू हुआ था।इस दिन अमेरिका और इजरायल की अचानक की गई हवाई हमलों में ईरानी सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत गई थी। अमेरिका ने इस कार्रवाई का नाम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी रखा, जबकि इजरायल ने इसे ऑपरेशन रोअरिंग लायन कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments