घरेलू फ्यूचर मार्किट में गुरुवार, 2 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने-चांदी दोनों के दाम टूट गए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 3,200 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,52,490 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,53,708 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड वायदा 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,495 रुपये पर ट्रेड कर रहा था
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 4.90 फीसदी या करीब 11,900 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,501 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था।चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,42,800 रुपये पर की थी।
दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,42,800 रुपये था।दिल्ली में 10 ग्राम चांदी आज 2,551 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,510 रुपये खर्च करने होंगे।


