Thursday, April 2, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी पहुंचे असम, महिलाओं के साथ तोडी चाय की पत्तियां

पीएम मोदी पहुंचे असम, महिलाओं के साथ तोडी चाय की पत्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां चाय के बागानों में मौजूद महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं की अपील पर प्रधानमंत्री ने उन सभी के साथ सेल्फी भी ली।पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की। डिब्रूगढ़ के चाय बगान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

पीएम मोदी ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि मैं आज सुबह डिब्रूगढ़ में एक चाय के बगान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं अपने संस्कृति के बारे में मुझसे बातें करती रही। फिर हमने एक सेल्फी भी ली।

पीएम ने कहा कि हम सभी चाय बागान परिवारों के प्रयासों पर बहुत गर्व करते है। उनकी मेहनत और लगन ने असम की प्रतिष्ठा को और भी ज्यादा बढ़ाया है। असम स्टेट पोर्टल के अनुसार राज्य में हर साल लगभग 630-700 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है, जो भारत के कुल उत्पादन का आधे से भी ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments