देशभर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब प्रीमियम डीजल भी महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने सोमवार रात 12 बजे से प्रीमियम डीजल की कीमतों में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।तेल कंपनियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।इस बढ़ोतरी से खासकर परिवहन, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। दिल्ली में अब प्रीमियम डीजल की कीमत करीब 95 से 96 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
हालांकि प्रीमियम डीजल सामान्य डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस देता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण इसका उपयोग सीमित हो सकता है।बता दें कि इससे पहले 20 मार्च को सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी,हालांकि, फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


