Thursday, April 2, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकब ख़त्म होगा मिडिल ईस्ट तनाव ....

कब ख़त्म होगा मिडिल ईस्ट तनाव ….

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का आज 33वां दिन है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो बार मारने की कोशिश कर चुका है।वहीं, यूरोपियन यूनियन ने ईरान पर मानवाधिकार से जुड़े प्रतिबंधों को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तेल और खर्ग द्वीप पर कब्जा करने की नजर है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान दिया। वहीं, ईरान के कुवैत में किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, अटैक में बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।

कुवैत के बिजली, जल और ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है।ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान के साथ समझौता जल्द होगा. वहीं, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में युद्ध को खत्म कराने और शांति को लेकर सऊदी अरब, मिस्र, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने बैठक की. जिसमें विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र में व्यापक शांति के विकल्पों पर मंथन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments