Wednesday, April 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपरमिंदर तिवाड़ी कत्ल मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

परमिंदर तिवाड़ी कत्ल मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

लुधियाना के माछीवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवाड़ी के कत्ल मामले में पुलिस ने पांच मुलजिमों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। FIR में पिता, तीन बेटों और एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल हैं। दोषियों को कत्ल के दिन ही हिरासत में ले लिया गया था और अब उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हो गई है।

पुलिस ने खोखरां गांव के जय सिंह, उनके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश और एक अन्य गांववासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। जय सिंह का तीसरा बेटा और मुख्य आरोपी अजय कुमार अभी फरार है।परमिंदर तिवाड़ी के भतीजे शनी शर्मा की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी।

शनी शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका चाचा अपनी इमारत के बाहर बैठा हुआ था, तभी आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।दूसरी तरफ, परमिंदर तिवाड़ी का परिवार मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है। परिवार के सदस्यों ने साफ कहा है कि वे पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार तब तक नहीं करेंगे, जब तक पुलिस मुख्य मुलजिम अजय कुमार को गिरफ्तार नहीं कर लेती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments